फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 70 हजार

Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम कार्ड को बदलकर महिला के खाते से 70 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस निकासी से पहले महिला का बेटा चार हजार रुपये निकालने गया था। 
विज्ञापन


वहां खड़े कुछ युवकों ने  कार्ड बदल लिया। खाते से नकदी निकाले जाने पर महिला का बेटा परिजनों के डर से दो दिन से गायब है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।  

पुलिस ने बताया कि नगर के दौलतराम कालोनी निवासी मनोज देवी पत्नी नंदकिशोर का दादरी के रेलवे रोड स्थित पीएनबी बैंक में वचत खाता है। एटीएम कार्ड ले रखा। पति पत्नी दोनों नोएडा के फेस टू स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। 
विज्ञापन


चार अगस्त को मनोज देवी का बेटा रवि एटीएम से नगदी निकालने गया था। नगदी निकालने के दौरान वहां पर खडे दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। रवि को इसका पता नहीं लगा। बदले कार्ड को लेकर घर चला गया। 

उसके बाद जब दो दिन पहले रवि अपने एटीएम कार्ड से नगदी निकालने और पास बुक में एंट्री कराने बैंक में गया। तो उसके बैंक खाते से 70 हजार की नगदी गायब मिली। 

डरा सहमा घर पहुंचा और पास बुक में लिखा कि पैसा मैने नहीं निकाला है। जिस एटीएम कार्ड को लेकर बैंक में गया, वह बदला था। बैंक ने एटीएम से चार और पांच अगस्त को ही नगदी निकालने की पासबुक में एंट्री कर दी है। 

यह लिखने के बाद वह घर से निकल गया। जब रात भर घर वापस नहीं आया तो परिजन ढूंढ़ते रहे। उसके बाद पासबुक में लिखा देखा, तो परिवार के लोग परेशान हो गए। 

परिजनों ने तुरंत ही घटना की तहरीर दादरी कोतवाली को दी है। रवि कक्षा 11 का छात्र है। उसको तलाश करने में परिवार के लोग जुटे है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें