फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में फायरिंग

Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इस्माइलपुर गांव में शनिवार की देर रात हुए बच्चों में विवाद के बाद दो पक्षों में फायरिंग हो जाने से हड़कंप मच गया। पथराव से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को शांत कराकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के कमरजहां व करार के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


लाठी-डंडे चले व पथराव होने लगा। इसी दौरान किसी ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। पथराव से कमरजहां, करार, बशीव व खातून घायल हो गए। पुलिस ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली में कमरजहां ने जावेद, जुनैद, ताहिर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के करार ने मुकीम, कदीर अहमद, जलील व बशीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें