कस्बे में एक बार फिर ताबड़-तोड़ फायरिंग और पथराव से दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। तनाव को देखते हुए कस्बे में भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ आस-पड़ोस के थानों को फोर्स भी बुला ली गई। मारपीट में एक युवक घायल हुआ है।
गुरुवार
देर शाम करीब साढ़े छह बजे मोहल्ला आजादनगर निवासी सानू सकरावा रोड पर
किसी काम से गया हुआ था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसे घेरकर
लात घूंसों और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जब इसकी जानकारी उसके
परिजनों व समर्थकों को हुई तो उन लोगों ने भी धावा बोल दिया।
गालीगलौज और
पथराव भी हुआ। इसी बीच ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग होने से भगदड़ मच गई।
लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। लोग घरों के दरवाजे बंद कर दुबक गए। मामला दो
समुदाय से जुड़ा होने तनाव बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर
थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान पुलिस बल समेत पहुंचे।
उन्होंने
उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में सीओ वीपी सिंह
सोलंकी के अलावा आस-पड़ोस के कई थानों को फोर्स कस्बे में पहुंच गया।
तनावपूर्ण
स्थिति को देखते हुए घटनास्थल समेत कस्बे में जगह-जगह पुलिस के साथ पीएसी
के जवान भी तैनात कर दिए गए। कस्बे के मुख्य मार्गों पर फोर्स गश्त पर रही।
उधर, घायल युवक सानू को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया। देर शाम तक
मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। मालूम हो कस्बे में पिछले माह से कई
बार दोनों समुदायों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
घटना के संबंध
में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।