फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव

Wed, 21 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
रामवीर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर जनूं में सोमवार को घर से लापता हुए युवक का शव देर रात गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। मृतक की पत्नी ने जेठ व अन्य ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है। ग्राम कुंवरपुर जनूं निवासी बादाम सिंह का बेटा रामवीर उर्फ पिंटू (32) सोमवार सुबह 10 बजे घर से गांव की ओर निकल गया था।
विज्ञापन


देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात को उसका शव तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला गया और घर लाया गया। मंगलवार सुबह कोतवाल आमोद कुमार सिंह और सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी  पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना को लेकर अलग-अलग पूछताछ की। रामवीर उर्फ पिंटू का शव मिलने के बाद उसकी पत्नी ने जेठ और अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि जमीन के बंटवारे और जेवरात को लेकर जेठ और अन्य परिजन उसके पति और उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। उन्हीं ने उसके पति की हत्या कर शव तालाब में फेंका है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई जयवीर सिंह द्वारा दी गई हादसे की सूचना पर शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें