फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गला रेत कर हत्या

Tue, 17 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नगला हंसे गांव में सोमवार रात खेत में सिंचाई करने गए किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला। किसान के भाई ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए पड़ोसी गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम नगला हंसे निवासी संतोष कुमार (42) पुत्र बाबूराम पाल सोमवार शाम करीब छह बजे गेहूं की सिंचाई करने गया था। देर रात तक संतोष के नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने मोबाइल पर काल किया। काल रिसीव नहीं हुई तो उसके बड़े भाई अवधेश को खेत पर भेजा। लेकिन संतोष खेत में नहीं मिला। इस पर खोजबीन शुरू हुई। रात साढ़े 11 बजे खेत से घर आने वाले रास्ते में सड़क किनारे संतोष की साइकिल और टार्च मिली। ढूंढने पर पास में स्थित झाड़ियों में उसका रक्तरंजित शव मिला।

सूचना पर एसपी दिनेश कुमार पी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की। अवधेश की तहरीर पर नगला झाबर निवासी आशाराम, रामप्रसाद, देवेंद्र व जोगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें हत्या की पहले पानी भरने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें