फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में गवां दिए एक लाख के जेवरात

Tue, 19 Apr 2016 12:00 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
नकली सोने का टुकड़ा दिखाती पीड़ित महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर के मुख्य बाजार सौरिख तिराहा के पास एक महिला ने लालच में आकर अपने करीब एक लाख रुपये के जेवर गवां दिए। ठगों ने महिला को बातों में उलझाकर उसे सोने का नकली टुकड़ा थमाया और उससे जेवरात और एक हजार रुपये ठग लिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ठगों का ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


जनपद औरैया के कस्बा बिधूना के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी सफाईकर्मी अशोक कुमार की पत्नी पूजा बौद्ध 10 अप्रैल को मायके हाथिन क्षेत्र के ग्राम अटिया आई थी। सोमवार दोपहर वह अपने तीन वर्षीय पुत्र आयुष के साथ वापस ससुराल जा रही थी। बिधूना जाने के लिए बस पकड़ने के लिए पैदल सौरिख तिराहा पर जा रही थी। रास्ते में पूजा को एक व्यक्ति मिला जिनसे बातों-बातों में बताया वह भी बिधूना जाएगा।

इसी दौरान उसका दूसरा साथी भी आ गया जिसने असली सोने के टुकडे़ के नाम पर पूजा का बातों में फंसा लिया। इसके बाद उन दोनों ने महिला को गुलाबी कागज में लिपटा सोने का टुकड़ा दिया। इसके बदले में उसके कानों से सोने की झुमकी, गले से मटर माला, मंगलसूत्र, अंगूठी और पैरों से तोड़ियां उतरवा लीं। ठगों ने महिला से एक हजार रुपये भी ले लिए और फिर वह दोनों चंपत हो गए। ठगी का एहसास होने पर महिला रोने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के सपा नेता राम प्रकाश शाक्य के प्रतिष्ठान पर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और ठगों की तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें