फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। मंदिर से लौट रहे किसान को
अज्ञात वाहन ने जीटी रोड पर टक्कर मार दी। हादसे में किसान ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसपुर निवासी रमेश चंद्र (49) पुत्र मदनलाल किसान थे। वह प्रत्येक सोमवार रात को पैदल गोवर्धनी देवी मंदिर में दर्शन करने आते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह दर्शन कर घर लौट रहे थे। जलालपुर पनवारा के पास कटरा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही रमेश चंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


उधर, देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने रमेश की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त रमेश चंद्र के रूप में की। सदर कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि जांच कर हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




कार की टक्कर से बाइक सवार चार घायल
छिबरामऊ। जीटी रोड हाइवे पर ग्राम सलेमपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।




ग्राम रूपपुर निवासी राजीव (35) पुत्र रामदास अपने साथी सर्वेश (45) पुत्र श्यामलाल, छंगा पुत्र वेदराम व ग्राम सदरपुर निवासी बउआ (32) पुत्र राम सिंह के साथ बाइक से छिबरामऊ बाजार आए थे। वापस गांव जाते समय जब वह लोग जीटी रोड हाइवे पर ग्राम सलेमपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल राजीव, बउआ व सर्वेश को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।




सड़क दुर्घटना में दो घायल
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के सगरा गांव निवासी फूलन देवी पत्नी मुन्नूलाल व दूसरी घटना में एक्सप्रेस-वे पर हुई घटना में लखनऊ के विराम खंड गोमतीनगर निवासी साधना पत्नी राकेश घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।






वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्राएं घायल
छिबरामऊ। सलेमपुर गांव के पास मंगलवार को स्कूल से लौटते समय अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दो छात्राएं घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी समर पाल की बेटियां शिवानी (17) व बरसा (13) ग्राम अकबरपुर के एक विद्यालय में पढ़ती हैं। मंगलवार दोपहर को दोनों जीटी रोड से साइकिल पर घर लौट रही थीं। गांव के करीब पीछे से आए अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें