फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 07 छत से पथराव करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया। अल्हापुर गांव में मारपीट-पथराव की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इससे दरोगा, सिपाही मौके से भागे और ग्रामीण युवक को छुड़ा ले गए। पुलिस ने बाद में एक महिला को हिरासत में लिया है। मारपीट पथराव में चार ग्रामीण भी घायल हो गए।



ठठिया थानाक्षेत्र के अल्हापुर निवासी जहान सिंह सोमवार को मकान के निर्माण का कार्य शुरू किया था। पड़ोसी अभिनंदन यादव ने निर्माण का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। अभिनंदन यादव, उसकी बहन खुशबू, नीतू घायल और दूसरे पक्ष के जहान सिंह घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 डायल के दरोगा दरोगा मोहन सिंह, सिपाही देवपाल मौके पर पहुंच गए और पथराव कर रहे युवक को हिरासत में लेकर कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इससे दरोगा और सिपाही भाग निकले। ग्रामीण आरोपी को छुड़ाकर ले गए। बाद में यूपी 100 डायल पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि पथराव कर आरोपी को छुड़ाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





पुलिस टीम पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाया
- पुलिस ने भागकर बचाई जान, मौके से एक महिला को हिरासत में लिया
- दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे और पथराव में चार लोग हुए घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें