फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी पर किया जानलेवा हमला, प्रेमी ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। पड़ोसी गांव के युवक से बेटी के प्रेम संबंध की जानकारी होने पर पिता ने बेटी को कमरे में बंदकर पीट दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया है। रात में पिता की कैद से छूटकर बेटी ने एसपी बंगले पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं, लड़की के परिजनों का आक्रोश देखकर परिवार के साथ प्रेमी गांव से पलायन कर गया। बुधवार को युवक ने एसपी से प्रेमिका समेत अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मामला ठठिया थाना क्षेत्र के गांव हरौली का है। बीएससी में पढ़ने वाली छात्रा का पड़ोसी गांव ठठिया में रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक साथ एक कक्षा में पढ़ते हैं। 24 अगस्त को छात्रा के पिता को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो उसने बेटी को कमरे में बंदकर पीट दिया। उसे डराने और धमकाने के लिए हवाई फायर कर दिया। रात करीब एक बजे छात्रा पैदल घर से निकल आई और एसपी हरीश चंदर के बंगले पहुंच कर आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने उसे महिला थाने भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, प्रेमिका के परिजनों ने उसके प्रेमी की तलाश में घर की घेराबंदी कर प्रेमी को जान से मारने का प्रयास किया। इस वह परिवार के साथ वह गांव से फरार हो गया। बुधवार को उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए अपने परिवार के साथ प्रेमिका की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। लड़की को गुरुवार की सुबह मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चार दिन से महिला थाने में बैठी है प्रेमिका
चार दिन से महिला थाने में प्रेमिका को बैठाए हैं। उसे मजिस्ट्रेट के सामने अभी तक पेश नहीं किया गया है। महिला थाने में छात्रा ने बताया कि उसे व उसके प्रेमी की जान को परिजनों से खतरा है। पुलिस अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

दहशत में प्रेमी ने परिवार के साथ गांव से किया पलायन
चार दिन पहले युवती तो बुधवार को प्रेमी ने एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें