सुरियावां (भदोही)। नगर के नयागंज में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मज दूर की हाईटेंशन तार में पाइप सटने से उतरे करंट से मौत हो गई। जबकि साथ काम कर रहा दूसरा मजदूर भाग खड़ा हुआ। मजदूर की मौत से परि वार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ सत्येंद्र यादव दल बल साथ पहुंच गए। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मकान निर्माणकर्ताओं के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद समझा बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
नगर के वार्ड एक मलेपुर मोहल्ला निवासी आनंद सरोज (20) पुत्र छोटेला ल नयागंज में व्यवसाई रामकुमार जायसवाल के यहां दो साल से मजदूरी
करता था। बुधवार को सुबह दस बजे बाईपास रोड पर व्यवसाई के बन रहे नए मकान पर लोहे की पाइप को छत पर किसी को पकड़ा रहा था। इस दौ रान पास में ही खींचा गया हाईटेंशन तार से पाइप सट गया। इससे उसमें करंट प्रवाहित होने लगा और चपेट में आकर करंट से आनंद गंभीर रूप से झुलस गया।फौरन उसे उठाकर निजी हॉस्पिटल ले गए। लेकिन चिकित्स को ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शव लेकर मलेपुर स्थित घर ले आए।जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक अवि वाहित और तीन भाइयों में मझला था। बहरहाल एसओ ने किसी तरह से पीड़ित परिवार को समझा बुझाकर शव को पीएम के लिए भेजा। इसके बा द मृतक के चाचा बड़ेलाल सरोज की व्यवसायी रामकुमार जायसवाल औ र भगवंता निवासी कनकपुर के धारा 302 और दलित उत्पीड़न के तहत मु कदमा दर्ज किया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ली गई है।