फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर का रक्तरंजित शव बगिया मे पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बटेला में दोपहर को लापता हुए छात्र का रक्तरंजित शव देर शाम गांव बाहर बगिया में पड़ा मिला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी समेत कोतवाली और आस पड़ोस के कई थानों का फोर्स गांव बुला लिया गया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है।

ग्राम बटेला निवासी सुरेंद्र सिंह पाल ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर बाहर गए हैं। सुरेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र सुमित दोपहर करीब 12 बजे घर से खेत की तरफ निकला था। इसके बाद से घर वापस नहीं लौटा। शाम करीब 4 बजे से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 8:30 बजे उसका शव गांव से बाहर सियाराम दिवाकर की बगिया के पास नाले में मिला। किशोर का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। हालत गंभीर देख सीओ ने कोतवाली छिबरामऊ के अलावा विशुनगढ़, ठठिया, तालग्राम और सौरिख थाने की पुलिस बुला ली। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर किशोर की हत्या की गई है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


बाग में पड़ा मिला लापता छात्र का शव
दोपहर में खेत पर जाने के लिए घर से निकाला था, परिजनों ने किया हंगामा
क्रासर
हालात गंभीर देख सीओ ने कई थानों की फोर्स बुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें