फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मेडिकल छात्र अनिश्चित काल के लिए निलंबित

Wed, 01 Nov 2017 12:26 AM IST
kannauj
विज्ञापन
ब्वायज हॉस्टल के सामने खड़े पीएसी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में सोमवार रात हुए बवाल में जूनियर छात्र ने 13 सीनियर छात्रों को नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के बाद प्राचार्य ने रैगिंग के आरोपी 12 सीनियर छात्रों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। इसमें सात ऐसे छात्र हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी छात्र फरार हैं। कालेज प्रशासन ने भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में निलंबित किए गए छात्रों के हास्टल मंगलवार शाम को खाली करा लिए।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी अल्पेश पुत्र गुलाबचंद्र ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे 13 ज्ञात और 60-70 अज्ञात सीनियर छात्र लाठी-डंडे और सरिया लेकर नर्सेज हॉस्टल (जूनियरों छात्रों के हॉस्टल) में घुस आए। उन लोगों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ व गाली गलौज की।

इसमें वादी के साथ ही कानपुर के बिरहाना रोड निवासी शिवाय गुप्ता, बर्रा निवासी विकास दिवाकर के अलावा गार्ड सुधीर कुमार, समरजीत, कप्तान और नरेंद्र घायल हो गए थे। अल्पेश ने गुटबाजी को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। उधर, प्राचार्य ने रैगिंग के आरोप में 2016 बैच के 12 छात्रों को अनिश्चितकाल के लिए कालेज से निलंबित कर दिया है। इन 12 छात्रों में सात छात्रों के खिलाफ अल्पेश की ओर से मंगलवार को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने खाली कराए हास्टल
प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने सीएमएस डा. दिलीप सिंह, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, सीओ कन्नौज लक्ष्मीकांत गौतम, कार्यवाहक एसडीएम तिर्वा शालिनी प्रभाकर, सीओ तिर्वा मोनिका यादव, तिर्वा कोतवाली अमर पाल सिंह, इंदरगढ़ एसओ शैलेंद्र सिंह, ठठिया एसओ तारिक खान, तालग्राम एसओ सुरेश कुमार, एसएसआई तिर्वा अनवार अहमद की मौजूदगी में मंगलवार शाम को निलंबित किए गए सभी 12 छात्रों के हॉस्टल खाली करा लिए। छात्रों का सामान हास्टल के बाहर रखवा दिया गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की फोर्स के साथ ही डेढ़ कंपनी पीएसी भी मेडिकल कालेज में तैनात है। तिर्वा एसएसआई अनवार अहमद ने बताया कि 13 नामजद और 60-70 अज्ञात के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
पैरा-2013- गौरव प्रताप सिंह, प्रवीण यादव, आत्माराम,
पैरा-2014- रवींद्र कुमार
पैरा-2015- अमित सिंह, सुनील कुमार
पैरा-2016- हरदीप सिंह, सलमान, नितिन, अमान सिद्दकी, संतोष सिंह, दिव्यांशु सिंह, हर्षित कुमार

कोट.......
12 छात्रों को रैगिंग के आरोप में निलंबित किया गया है। इन पर परिसर में प्रवेश करने, क्लास अटेंड करने और हास्टल में रहने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी आरोपी छात्रों के परिजनों को दे दी गई है। इनके हास्टल भी खाली करा लिए गए हैं। आरोपी छात्रों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

-डा.  डीएस मारतोलिया, प्राचार्य, मेडिकल कालेज तिर्वा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें