फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के प्रयास में पलटा कंटेनर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कंटेनर डीसीएम को ओवर टेक करने में डिवाइडर से टकराकर कई फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कंटेनर चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने दोनों घायलों को सौरिख सीएचसी में भर्ती कराया। कंटेनर दिल्ली से डाक लादकर सिलीगुड़ी असम जा रहा था।
विज्ञापन

फिरोजाबाद थाना सिरसागंज, नगला खंडारी निवासी ट्रक चालक शिवनाथ सिंह (45) पुत्र राम प्रकाश हेल्पर इटावा जनपद के थाना चौबिया के गांव नगला निवारी निवासी आलोक सिंह (40) सहदेव सिंह के साथ दिल्ली से कंटेनर में कोरियर लादकर सिल्लीगुड़ी असम जा रहा था। शनिवार तड़के करीब तीन बजे थाना तालग्राम के बेहटा तिलकापुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक डीसीएम को ओवर टेक करने में कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। यह हाइवे से कई फीट नीचे जा गिरा। इस दौरान चालक व हैल्पर इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोलिंग कर रही एनसीसी टीम ने दोनों तालग्राम सीएचसी में भर्ती कराया। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम इंचार्ज राजेंद्र सिंह, हनुमान प्रसाद, शैलेंद्र कुमार ने कंटेनर का शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया। तालग्राम प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह बेहटा चौकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन




ओवर टेक करते वक्त कंटेनर पलटा, चालक घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें