फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की सिर पर चोट आने से मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू। इस दौरान वे जिला अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। हादसे के वक्त बाइक सवार भाइयों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के कतलापुर्वा गांव निवासी सर्वेश कुमार (36) शुक्रवार की सुबह चचेरे भाई संजय (20) के साथ बाइक से तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन करने आया था। दर्शन कर दोपहर करीब दो बजे दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। इस दौरान हरदोई-कन्नौज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां उपचार के दौरान सर्वेश की मौत हो गई। जबकि संजय में भर्ती है। शनिवार को दोनों भाई घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान हादसे की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सर्वेश के रूप की। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदार दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराते रहे।
सर्वेश की मौत के पीछे स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही सामने आई है। गंभीर रुप से घायल सर्वेश को दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। अज्ञात होने के कारण कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी उसे मेडिकल कालेज तिर्वा व कानपुर नहीं ले गया। इससे रात करीब 12 बजे बेड पर तड़प-तड़प कर सर्वेश ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें