फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न मिलने पर महिला को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। भोजापुर गांव में पति की मौत के बाद महिला ने देवर के साथ शादी कर ली। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शनिवार को पति (देवर) ने परिजनों के साथ मिलकर महिला को मारापीटा और मासूम बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के सिंघरवापुर गांव निवासी सुरेश सिंह वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी बबली का विवाह सात साल पहले तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी गौतम सिंह से किया था। पांच वर्ष पहले उसके पति की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसके बाद बबली का विवाह पति के छोटे भाई अंगद लाल से कर दिया गया।
शादी के बाद ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले बबली को प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार को दीपावली की रात मारपीट कर बबली को कमरे में बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर वह भोजापुर गांव पहुंचे और पुलिस की मदद से बेटी बबली को बचाया। पहले पति के दो पुत्रों को जबरदस्ती छुड़ा लिया गया। देवर अंगद से पैदा एक बेटी प्रांजलि के साथ बबली को शनिवार सुबह घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने अंगद लाल, ससुर रूप सिंह, सास सत्यवती और ननद मोहिनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। जांच सीओ सदर शिव प्रताप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें