फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादेमऊ। क्षेत्र के किसई गांव निवासी महिला ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किसई गांव निवासी रागनी उम्र 42 वर्ष ने गृह कलह से तंग आकर कमरे में पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों का कहना है की पति शराब सेवन करता है। जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर मारपीट एवं झगड़ा होता रहता था।
साथ ही मृतका के भाई श्याम सुंदर ने बताया की बहन की मौत की सूचना पर जब मैं गांव पहुंचा मेरी बहन जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। जब अपने बहनोई से घटना के बारे में जानकारी ली। तो इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे मेरे चचेरे भाई गोविंद को चोटें आई हैं। भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें