फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। गांव नगला भारा में रविवार की सुबह एक युवक का शव घर के बाहर खेत पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के घरेलू कलह में फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

गांव नगला भारा निवासी बलराम (22) ने शनिवार की रात अपने घर के बाहर खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने गए तो बलराम का शव पेड़ पर लटका देखा। इस पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। बलराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणों का कहना है युवक शराब का लती था। इसके चलते घर में रोज कलह होती थी। मृतक की मां वेदवती और भाई मोतीलाल, उमेश व बहन देवकी का रो-रो कर हाल बेहाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें