छिबरामऊ। मोहल्ला बजरिया में शनिवार की सुबह तीन लोगों ने घर में घुसकर दंपती व उसकी बेटी के साथ मारपीट की। हमलावरों ने युवक की चेन भी लूट ली। घटना की पृष्ठभूमि में रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मोहल्ला बजरिया निवासी विमल त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की सुबह वह अपने घर में बैठा था। तभी मोहल्ले के ही तीन युवक घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर
दी। शोरगुल सुनकर आई पत्नी व बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर उसके गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ले गए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
वहीं, इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला मारपीट का है, लूट का आरोप निराधार है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।