कन्नौज। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
पाल चौराहा चौकी प्रभारी आशीष कुमार तिर्वा-कन्नौज रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। एक होटल में जाकर छिप गए। घेराबंदी कर पुलिस दोनों को दबोच लिया। इनकी पहचान मैनूर उर्फ सैनूर निवासी रुरा, थाना ठठिया और मुलायम कठेरिया निवासी जसपुरा इंदरगढ़ के रूप में की गई। दोनों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये के चोरी के जेवर बरामद हुए।
दोनों ने बताया कि उन्होंने जनपद समेत फर्रुखाबाद के कमालगंज में पिछले माह चोरी की थी। इसके बाद मुंबई मौज मस्ती करने चले गए। रुपये खर्च होने पर जेवर बेचने कन्नौज आए थे। जल्द चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मुंबई जाने वाले थे। इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यहां अंजाम दीं चोरी की वारदातें
16 अप्रैल की रात सदर कोतवाली के घमाइचमऊ में चोरी की।
30 अप्रैल की रात शहर के कुतलूपुर मकरंदनगर में बंद पड़े कारखाने में चोरी की।
04 सितंबर की रात नसरापुर में ममता हॉस्पिटल के पीछे मकान में चोरी की।
15 सितंबर की रात फर्रुखाबाद के कमालगंज के गांव गौसपुर में चोरी की।