फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में औरैया के युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। सदर कोतवाली के अहमदपुर रौनी गांव में ससुराल आए मैनपुरी के युवक का पत्नी से विवाद हो गया। युवक ने जहर खा लिया। ससुराल पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

औरैया के बेला थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी मोहित (27) राजस्थान में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। 24 मई 2021 को सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर रौनी निवासी पिंकी से उसकी शादी हुई थी। पति से नाराज होकर दिसंबर 2021 में पिंकी चार माह के बच्चे के साथ मायके चली आई थी। शनिवार को मोहित पत्नी को राजस्थान ले जाने के लिए अहमदपुर रौनी ससुराल पहुंचा था। यहां पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान मोहित ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे मोहित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें