फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर कर्मचारी ने घर में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। सदर कोतवाली के खुर्रमपुर गांव में बुधवार की रात शराब पीकर घर पहुंचे कोल्ड स्टोर कर्मचारी को पिता ने डांट दिया। इससे आहत होकर कर्मचारी ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खुर्रमपुर गांव निवासी प्रवीण (24) एक कोल्ड स्टोर में काम करता था। बीते साल उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी गुंजन देवी छह माह की गर्भवती है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान पिता राजाराम ने उसे डांट दिया। इससे उसने रात को कमरे में आत्महत्या कर ली। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें