तालग्राम। थाना क्षेत्र के महचंदापुर में छत पर झाड़ू लगते समय सब्जी की कड़ाही में कूड़ा गिरने से महिलाओं में मारपीट हो गई। पांच महिलाएं घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महचंदापुर गांव निवासी आशिकी (18) ने बताया कि उसकी मां देवकी (42) मकान के आंगन में चूल्हे पर खाना बना रहा थी। उसी समय पड़ोसी मिथलेश ने अपने मकान के छत से कूड़ा सब्जी की कड़ाही में डाल दिया। इसका जब विरोध किया तो मिथलेश और उसके पति अजय कुमार ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मां को जब बचाने गई दादी सूरजमुखी (70) और बहन दीपिका (10) को भी पीट दिया। वहीं मिथलेश (38) ने बताया कि वह छत पर झाडू़ लगा रही थी। कूड़ा कड़ाही में गिर जाने से हंसिया मार कर दूसरे पक्ष के चार लोगों ने घायल कर दिया। वह तीन माह की गर्भवती है और पेट मे लात भी मार दी। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया है, जहां से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।