खेत में बैठे पीड़ित किसान। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। नादेमऊ क्षेत्र में शार्ट सर्किट से किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझने तक पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम छतनेपुर निवासी किसान रघुवीर के खेत में रखे ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में आग की चपेट में आने से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से बाइक, साइकिल व सायफन जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पुलिस व स्थानीय लेखपाल प्रेेम किशन मिश्रा मौके पर पहुंच गए। लेखपाल ने बताया कि उन्होंने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी है।