फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली करंट की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। करंट की चपेट में आई वृद्ध महिला की मौत ही गई। बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के रन्नापुर्वा निवासी सिद्ध श्री (60) दूध की बाल्टी खूंटे पर टांग रही थी। इसी दौरान खूंटे के ऊपर से निकले केबल में कट होने के कारण करंट की चपेट आ गईं। परिजनों ने किसी तरह केबल से वृद्धा को अलग किया।
विज्ञापन

अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते मे मौत हो गई। वृद्धा के पति जगदीश चंद्र की बीमारी से कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वृद्धा के दो पुत्र अखिलेश, प्रमोद व एक पुत्री पप्पी है। तीनों की शादी हो चुकी है। वृद्धा के पुत्र प्रमोद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसआई माधव प्रसाद पांडेय ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें