कोतवाली में तहरीर के साथ बुजुर्ग। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। तहसीपुर गांव के रहने वाले बुजुर्ग माता-पिता ने सदर कोतवाली में लापता बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। बहू पर बेटे को गायब कराने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर गांव के रहने वाले रामसेवक और उनकी पत्नी ने बताया कि उसके बेटे बाल किशन की शादी हरदोई जिले के एक गांव की रहने वाले युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों कमाने खाने के लिए पंजाब चले गए। करीब पांच महीने बीत जाने के बाद अभी तक बेटे का कोई पता नहीं चला।
जब फोन पर बहू से जानकारी की तो बताया तो वो पंजाब में है। पीड़ित ने रविवार को सदर कोतवाली पुलिस से बेटे की तलाश कराने की मांग की है। बहू पर बेटे को गायब कराने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। (संवाद)