फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट (फतेहपुर)। भाई की ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटा को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक मौके से बोलेरो समेत भाग गया। हादसे में घायल मां-बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मानीमऊ चौकी क्षेत्र के उदैतापुर गांव निवासी जय किशन मां को लेकर भाई की ससुराल मैनपुरी जिले के बेवर गया था। शनिवार की सुबह जयकिशन मां सरला को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। जीटी रोड पर तेराजाकेट से आगे होटल के सामने पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद बोलेरो रुकी और पीछे देखा, उसके बाद चली गई।
खेत में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर घायलों को उठाया। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस मां-बेटे को टक्कर मारकर घायल करने वाली बोलेरो व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें