कन्नौज। बहला-फुसला कर युवक किशोरी को हरियाणा ले गया। यहां बंधक बनाकर दस दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दबिश देकर गुरुग्राम से किशोरी को खोज निकाला। युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को तिर्वा कोतवाली के देविनपुर्वा निवासी रामू बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छानबीन में जुटी पुलिस के सामने आया कि रामू ने किशोरी को गुरुग्राम हरियाणा में बंधक बनाकर रखा है। कोतवाली पुलिस ने गुरुग्राम में दबिश देकर किशोरी को सकुशल बरामद कर रामू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।