सौरिख। क्षेत्र के एक गांव में एक घर में घुसकर एक युवक ने महिला व उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि युवक उसके कुंडल भी तोड़कर भाग गया। चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
सकरावा चौकी क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटियों के साथ वह घर पर अकेली रहती है। 31 जनवरी की रात गांव का एक युवक दीवार कूदकर घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोरगुल सुनकर बेटियां भी जाग गईं। युवक ने सभी के साथ मारपीट करते हुए बेटियों के साथ भी अभद्रता की। शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोगों के आता देख युवक कानों के कुंडल छीनकर भाग गया। आरोप है कि इससे पहले भी युवक कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)