कन्नौज। कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ रहा। जांच के बाद रविवार को 46 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
जिले में रविवार को 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या अब 1422 हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर में चार लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 258 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लोग सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। सभी लोगों से अपील है कि कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करें। (संवाद)