फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या का प्रयास भी किया। एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि खेत बेचकर बीते साल बेटी की शादी बिल्हौर, कानपुर नगर में की थी। कुछ दिन पूर्व से दामाद ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। करीब 15 दिन पूर्व बेटी को कमरे में बंधक बनाकर उसके देवर ने दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह बेटी जान बचाकर मायके आई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें