सौरिख। कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में शादी में आई सीडीपीओ की नाबालिग बेटी को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने डीएम व एसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
छिबरामऊ कोतवाली के एक गांव का युवक सीडीपीओ पद पर तैनात है। छह दिसंबर को कस्बा निवासी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गेस्ट हाउस में उनकी पत्नी, नौ साल की बेटी के साथ आईं थीं। रात में साढ़े 11 बजे के लगभग जयमाला कार्यक्रम में मां ग्राउंड फ्लोर पर चली गईं। बालिका अन्य बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर खेल रही थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कस्बे का किराना व्यापारी दिलीप कुमार चौरसिया बालिका से छेड़छाड़ करने लगा। डीजे की आवाज से बच्ची की आवाज सुनाई नहीं दी। काफी देर तक नीचे न पहुंचने पर मां अन्य लोगों के साथ खोजती हुई कमरे में पहुंची तो व्यापारी ने उन पर हमला बोल दिया और धक्का देकर भाग गया। सीडीपीओ की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
--------------------------------------