कन्नौज। शहर के रिहायशी इलाकों में प्लाट दिखाकर प्रापर्टी डीलर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। महिला ने प्रापर्टी डीलर पर लाखों रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के गांव अगवासा जेबा में रहने वाली विनीता कटियार ने एसपी प्रशांत वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि कुछ साल पहले पति रामनाथ की मौत हो गई थी। शहर में आवास निर्माण कराने के लिए प्लाट की तलाश कर रही थी। इस दौरान शहर के अजयपाल मोहल्ला निवासी प्रापर्टी डीलर अमर कुमार वैश्य ने सरायमीरा में छह डिस्मिल का प्लाट दिखाकर जल्द बिक्री करने के नाम पर छह दिसंबर 2018 को 15 लाख रुपये ले लिए। प्लाट किसी और को बेच दिया। उसने रुपये मांगे तो धमकी दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अमन कुमार वैश्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।