फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत पांच पर मारपीट, बलवा की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। खेत की मेड़ तोड़ देने के विवाद में 21 नवंबर को दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ था। इस मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार रात पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तिलकापुर गांव निवासी बृजकिशोर ने बताया कि पिछले 21 नवंबर को गांव के पूर्व प्रधान अशोक कुमार यादव, उनके भाई अनिल, पुत्र कौशल, विवेक और टीटू उर्फ रोहित ने खेत की मेड़ तोड़ दी थी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बचाने आई पत्नी नीलम, पुत्र राजीव, अभय और मां मीना को घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी भी दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट और बलवा की धाराओं रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें