तालग्राम। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट की। इसके बाद उसे मासूम बेटी संग घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के गोवा गांव निवासी बंदनी ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले कोतवाली तिर्वा के लोहंगापुर निवासी राहुल से हुई थी। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट और उत्पीड़न करने लगे। कई बार रिश्तेदारों के बीच पंचायत हुई, पर ससुराल के लोग नहीं माने। दहेज लाने के ताने देते रहे। एक माह पहले पति राहुल, सास रेशमा, ननद लक्ष्मी, जेठ रजनेश, देवर विकास, जेठानी रिशू ने मारपीट कर एक वर्ष की पुत्री के साथ घर से निकाल दिए। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना कि छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।