फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज के बाद दो पक्ष भिड़े, लाठी डंडे चले, लहराए तमंचे

विज्ञापन
भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ईद की नमाज के बाद कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। उसके बाद मुस्लिम युवकों के दो पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौज के साथ जमकर लाठी डंडे चले। आरोप है कि युवकों ने तमंचे भी लहराए। बाद में दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए। लाठियां पटक कर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बिरतिया निवासी फरमान रजा ईद की नमाज के बाद मौसेरे भाई फैसल के साथ कार से सौरिख जा रहा था। मोहल्ला सैयदबाड़ा में तकिया वाली मस्जिद के पास कार सामने से आ रही सलमान की बाइक से रगड़ गई। इसी बात को लेकर युवकों के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी डंडों व लोहे की सरिया निकालकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान युवकों ने गाली गलौज करते हुए तमंचा भी लहराए। तमंचे देख लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उसके बाद दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां पटक कर उन्हें खदेड़ा।
दोनों पक्षों से दी गई तहरीर
एक पक्ष से घायल फरमान रजा ने अनवर खां, अकबर, गुलाम रसूल पुत्र नवी आलम, जीशान पुत्र अख्तर, उवैश पुत्र अख्तर व अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से सलमान ने फरमान रजा उर्फ मोनू, जहीर, तईयां, राजा, सोनू ने भी तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सौ शैया अस्पताल भिजवा दिया गया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें