हसेरन। कस्बा नादेमऊ में अपने घर से खेत की तरफ जा रहे किसान को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। बाद में घायल किसान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके बोलेरो लेकर भाग गया।
कस्बा नादेमऊ निवासी किसान आबिद हुसैन (75) गुरुवार को घर से खेत की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने आबिद को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान आबिद की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आबिद के बेटे इकरार ने पुलिस को अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ तहरीर दीहै। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक व बोलेरो की तलाश शुरू कर दी है।