फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से खफा ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
civic - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम माधौनगर में सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव में गंदगी से नालियां बजबजा रही हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम माधौनगर में पिछले कई माह से सफाई नहीं हुई है। सफाई कर्मी आते ही नही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार गांव की सभी नालियां पक्की कराने की मांग की गई है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सफाई कर्मचारी के न आने पर भी खंड विकास कार्यालय से अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सोमवार को गुस्साए गांव के हरिश्चंद्र सैनी, धर्मेंद्र सैनी, राजेंद्र सैनी, राकेश सैनी, गंगादीन शाक्य, लाला शाक्य ने विरोध प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी को भेजकर गांव में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें