फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, मासूम की झुलस कर मौत

विज्ञापन
आग से राख हुई झोपड़ी और सामान। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। दारापुर बरेठी गांव में खाना पकाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में सो रही दो माह की बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। गृहस्थी का सामान राख हो गया। लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम दारापुर बरेठी निवासी रिंकू सिंह फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोज की तरह सोमवार को वह फेरी लगाने गए थे। घर में पत्नी जानकी और दो माह की बेटी थी। सुबह करीब 10 बजे जानकी ने चूल्हा जलाकर सब्जी पकने के लिए रख दी। इसके बाद किसी काम से बाहर चली गईं। मासूम चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर पर गिर गई। कुछ ही पलों में छप्पर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया।
आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझा पाते, झोपड़ी राख के ढेर में तब्दील हो गई। झोपड़ी के अंदर सो रही मासूम की झुलसने से मौत हो गई। प्रधान लाखन सिंह चौहान की सूचना पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर आग से नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी। परिजनों ने मासूम का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें