फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छह की मौत, डेंगू के 14 मरीज मिले

विज्ञापन
खुशबू की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जलालाबाद ब्लाक के तिलपई गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। तालग्राम और तिर्वा में बुखार से किशोरी की जान चली गई। इंदरगढ़ में बुखार से महिला की मौत हो गई। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज से आई एलाइजा रिपोर्ट में 11 में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में बुखार के नौ मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच मेें तीन डेंगू पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज से आई एलाइजा रिपोर्ट में 11 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। जिला अस्पताल मेें सोमवार को ओपीडी में 563 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें बुखार के 61 मरीज थे। 61 में से नौ की रैपिड टेस्ट किट से जांच की गई। तीन डेंगू पॉजिटिव मिले। बाकी की जांच कर दवाएं दी गईं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने धारानगर, सुखापुरवा, सिहीपुुर, टिड़ियापुर, नसरापुर, गंधरापुर, रिजगिर, उदैतापुर, ठठिया, खेड़ा, धामपुर, अलीपुर, अकरमाबाद, सरैया और मजहरेटा में कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई। दवाएं दी गईं।
तिलपई गांव में बुखार से तीन की मौत
जलालाबाद। ब्लाक क्षेत्र के तिलपई गांव में सोमवार को बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। इस गांव के हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। कानपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज में इलाज हो रहा है। गांव के राकेश यादव (52) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। बुधवार को हालत गंभीर होने परिजनों ने कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां सोमवार सुबह मौत हो गई। राकेश यादव जलालाबाद साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं 65 वर्षीय सुखदेवी पत्नी जदुनाथ सिंह यादव को तीन दिन से बुखार था। परिजन फर्रुखाबाद में इलाज करा रहे थे। सोमवार दोपहर मौत हो गई। गांव के 70 वर्षीय राम प्रकाश शर्मा बुधवार से बीमार थे। इन्हें भी बुखार था। सोमवार को मौत हो गई। गांव में बुखार फैलने से कई लोग बीमार हैं। गांव के लोगों ने साफ-सफाई कराकर दवा के छिड़काव की मांग की है। ( संवाद)
विज्ञापन

गदनापुर में बुखार से छात्रा की जान गई
तालग्राम । गदनापुर गांव के लालाराम कलाबाज की इकलौती पुत्री खुशबू (13) गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। गुरुवार को वह बुखार की चपेट में आ गई। परिजनों ने पहले झोलाछाप से इलाज कराया। आराम न होने पर गुरसहायगंज लेकर गए। शनिवार को फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। पिता ने फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। खून की जांच में प्लेटलेट्स डाउन होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने डेंगू बताया। इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। पिता ने बताया कि डॉक्टरों ने डेंगू से मौत की पुष्टि की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। ( संवाद)
बुखार पीड़ित किशोरी ने तोड़ा दम
तिर्वा। कस्बे के कालिका नगर मोहल्ला निवासी रिया (7) पुत्री अवनीश कुमार को एक सप्ताह से बुखार था। पिता ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया। बुखार में आराम मिल गया। सोमवार को बुखार के साथ पेट दर्द होने लगा। परिजन मेडिकल कालेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ( संवाद)
बुखार से महिला की मौत, कई बीमार
इंदरगढ़। बुखार से महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं कस्बे में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। कस्बे में सरला देवी (50) पत्नी नंदराम को एक सप्ताह से बुखार था। परिजन निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें