फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआईसीयू में बच्चों को मिलेगा घर जैसा माहौल

विज्ञापन
मेडिकल कालेज की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों को मेडिकल कालेज की पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में घर जैसा माहौल देने की तैयारी की जा रही है। वार्ड मेें खिलौने रहेंगे। दीवारों पर कार्टून बनेंगे। शासन के निर्देश के बाद कालेज प्रशासन इसमें जुट गया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में 100 बेड की पीआईसीयू तैयार की गई है। यहां बच्चों के उपचार के लिए वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की पर्याप्त सुविधा है। शासन ने पीआईसीयू में भर्ती होने वाले बच्चों को घर जैसा माहौल देने के निर्देश दिए हैं। इससे कि बच्चे बीमारी से डरें नहीं। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर खिलौनों के साथ बाकी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें