फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में रोता मिला बच्चा, चाइल्ड लाइन को सौंपा

विज्ञापन
मंदिर के चबूतरे पर लेटा मासूम। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। इलाके के ग्राम रौरी के पापरि आश्रम शिव मंदिर में किसी ने बच्चे को छोड़ दिया। सुबह पूजा करने के लिए पहुंचे भक्तों ने बच्चे को देखा। इससे सनसनी मच गई। कोई वारिस न मिलने पर बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पापरि आश्रम के शिव मंदिर में भक्त पूजा करने के लिए पहुंचे। इन्हें बच्चा लेटा मिला। बच्चे के पास दूध की दो बोतलें रखी थीं। बच्चा रो रहा था। जानकारी पर भीड़ लग गई। बच्चे की उम्र 10 महीने से एक साल आंकी जा रही है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बच्चे के बारे में पता नहीं लगा। चाइल्ड लाइन कन्नौज की टीम बच्चे को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें