फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ, आंख व चेहरा सुरक्षित रख मनाएं दिवाली, सैनिटाइजर दूर रखें

विज्ञापन
बोर्डिंग मैदान में आतिशबाज दुुकानदार का लाइसेंस चेक करते अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दिवाली मनाएं लेकिन हाथ, आंख और चेहरे को सुरक्षित रखना न भूलें। थोड़ी सी असावधानी भारी पड़ सकती है। खासकर बच्चों के आतिशबाजी के दौरान निगाह बनाए रखें। यह कहना है जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का।
विज्ञापन

डॉ. बसु ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान जल जाने पर जले हुए हिस्से को बहते हुए पानी से साफ कर लें। नजदीकी सरकारी या निजी अस्पताल में परामर्श लें। जले हुए भाग को ठंडे पानी या बर्फ से नहीं धोना है। इससे फफोले पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी का प्रदूषण आंखों, नाक और गले के अलावा फेफड़ों को भी प्रभावित करता है। प्रदूषण से सांस और एलर्जी की समस्या होती है। बच्चों को पटाखों से दूर रखें। अपनी देखरेख में पटाखे छुड़ाने दें।
बताया कि कोरोना काल में लोगों ने हर सामान को सैनिटाइज करने की आदत डाल ली है। आतिशबाजी से पहले पटाखों और हाथों को सैनिटाइज न करें। आतिशबाजी से पहले साबुन से हाथ धोएं। सैनिटाइजर एक ज्वलनशील सामग्री है। इससे आग लगने और बढ़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें