फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ से हरिद्वार के लिए शुरू होगी बस सेवा, एक्सप्रेसवे से आगरा व लखनऊ के लिए भी दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम श्यामबाबू, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी अग्रवाल व सेवा प्रबंधक - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के रोडवेज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण करने के दौरान स्टेशन के अंदर गंदगी देखकर जीएम नाराज हो गए। उन्होंने एआरएम को स्टेशन की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। लोगों ने छिबरामऊ से हरिद्वार बस सेवा और स्टेशन पर बसों का ठहराव न होने की शिकायत की। इस पर जीएम ने शिकायत का निवारण करने के निर्देश एआरएम को दिए।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण करने के लिए लखनऊ से जीएम श्यामबाबू, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी अग्रवाल, सेवा प्रबंधक आरएल शर्मा, इंजीनियर नवनीत गोयल व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एससी शंखवार पहुंचे। जीएम ने बस स्टेशन में अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा यात्रियों के बैठने, पेयजल व्यवस्था, बसों के रखरखाव के कार्य को देखा। यहां से चलने वाली बसों के बारे में जानकारी ली।
इस बीच बस स्टेशन में गंदगी को देखकर पारा चढ़ गया। एआरएम को फटकार लगाते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। बस स्टेशन में सोलर पोल को हटवाकर किनारे लगवाने और बैटरी बदलवाने के निर्देश दिए। बस स्टेशन में मौजूद लोगों ने छिबरामऊ से हरिद्वार तक बस सेवा बंद होने, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर आगरा व लखनऊ बस सेवा न होने व रात में बस स्टेशन पर बसों का ठहराव न होने की शिकायत की। इस पर जीएम ने तीनों मांगों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें