तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के कुछ लोगों को अभी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लग पाई है। इनके मोबाइल नंबर पर वैक्सीन लगने का मैसेज आ गया। इससे यह चौंके हुए हैं।
कस्बे के गढ़वा टोला निवासी हिमा त्रिपाठी(23) ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज 21 अगस्त को लगवाई थी। अभी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। 17 नवंबर की रात मोबाइल पर दूसरी डोज लगने का मैसेज आ गया। वैक्सीनेशन सेंटर अमोलर और लगाने वाली एएनएम का नाम ज्योति देवी लिखकर आया है। अब दूसरी डोज नहीं लग पा रही है।
गढ़वा टोला के ही विकास कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 24 जुलाई को सीएचसी तालग्राम पर लगवाई थी। दूसरी डोज लगने का 25 अक्तूबर को मोबाइल पर मैसेज आया। इससे वह हैरत में पड़ गए। तब से वैक्सीनेशन के लिए सीएचसी की दौड़ लगा रहे हैं। अब दूसरी डोज नहीं लग रही। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि भीड़ के कारण गड़बड़ी हो सकती है। वैक्सीन लगवा दी जाएगी।