मौके पर लगी भीड़ और बैठे पशुपालक दंपती।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। बारिश के दौरान बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। दो मकानों के बरामदों में दरारें पड़ गईं। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम किया।
थाना क्षेत्र के दुर्गा नगला निवासी राजू दिवाकर ने बताया कि वह मकान से 50 मीटर दूर गांव के बाहर बांस के झुरमुटों के पास मवेशी बांधते हैं। शुक्रवार भोर तीन बजे के करीब बरसात के दौरान तेज धमाके के साथ राकेश के अधबने मकान के लोहे के गेट पर बिजली गिर गई। चपेट में भैंस आ गई। भैंस की मौके पर मौत हो गई।
पड़ोसी कमलेश के मकान के बरामदे में दरारें पड़ गईं। भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य राजेश भदौरिया की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रोहित यादव ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी मोहन सिंह ने मवेशी के शव का पोस्टमार्टम किया।