तालग्राम(कन्नौज)। दहेज में कार और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना तालग्राम के जलखरिया गांव निवासी विनीता देवी पुत्री बलवान सिंह ने बताया कि उसकी शादी फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव लहुआ नगला निवासी शिवम कुमार के साथ दो साल पहले हुई थी। ससुरालीजन दहेज में कार और दो लाख रुपये मांग रहे थे। बुधवार को पति शिवम कुमार, जेठ अजय, जेठानी सरिता, ननद खुशबू और डोली, ननदोई हरवीर सिंह, रूबी पत्नी संजू सिंह ने मारपीट घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। वहीं सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।