फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं के चित्रों में आग लगाकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। देवी-देवताओं के चित्रों में आग लगाकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया। युवकों ने चित्र जलाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भुजरिया गांव निवासी हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य विकास पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। यह मढ़पुरा गांव निवासी शिवाजी ने अपने साथी विजय और दिलीप के साथ वायरल किया है। वीडियो में यह लोग देवी-देवताओं के चित्र जलाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवाजी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें