कन्नौज। भाजपा ने पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरूण को कन्नौज सुरक्षित सीट से मैदान में उतारा है। शुक्रवार को घोषणा होने के बाद शनिवार को वे दिन भर जनता से संवाद करते नजर आए।
आईपीएस से नेता बने असीम अरूण ने प्रत्याशी बनने के बाद शनिवार को सुबह नौ बजे से बारह बजे तक घर के पास बने नार्थ स्टार स्कूल में लोगों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह सीधे खैरनगर के गोशाला पहुंचे। वहां पर अन्ना पशुओं के ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद श्यामपुर गांव, बलंदपुर, ठठिया गए, जहां लोगों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
कुशनगर ठठिया में मां पंचवटी सिंह वाहिनी मंदिर में चल रही भागवत कथा में शामिल होकर आर्शीवाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। नौरा गांव में बाबा डॉ.भीमराव रामजी अम्बेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। वहां से निकलने के बाद मोचीपुर सिद्घेश्वर बाबा मंदिर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से स्थानीय मुददों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने खुलकर समस्याएं बताई, उन्होंने उनकी समस्याओं के निराकरण के आश्वासन दिए। इसके बाद मानीमऊ भी गए