फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सदर के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद

विज्ञापन
चैंबर में सांकेतिक धरने पर बैठे अधिवक्ता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। एक मामले में सीओ सदर के खिलाफ जिला न्यायालय के अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। सोमवार को कन्नौज बार एसोसिएशन की अगुवाई में बैठक कर सीओ के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद सभी दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सीओ साथी अधिवक्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता सोमवार को चैंबरों में सांकेतिक धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि साथी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह तोमर से सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने रुपयों की मांग की। मांग पूरी न होने पर सीओ सदर अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह व उनके परिवारजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाना चाह रहे हैं। कई बार एसपी को मामले के बारे में अवगत कराया गया। ऐसे में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है। मंगलवार को भी कार्य न करने का निर्णय हुआ है। अधिवक्ताओं कहना है कि साथी अधिवक्ता पर फर्जी कार्रवाई को रोका नहीं गया तो सभी अधिवक्ता बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। कन्नौज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता साथियों के साथ जिला जज को ज्ञापन भी दिया है।
वहीं सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि अधिवक्ता के प्र्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक विकास राय कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक को अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी थी। एएसपी के आदेश पर प्रकरण की पुन: जांच की जा रही है। मेरी किसी भी अधिवक्ता से कोई बात नहीं हुई है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

इस मामले में सदर कोतवाली प्रभारी विकास राय का कहना है कि एएसपी डॉ. अरविंद कुमार के आदेश पर घटना की पुन: विवेचना की जा रही है। पीड़ित ने अधिवक्ता के खिलाफ कुछ दिनों पहले एक और रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें