फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटा, चालक हेल्पर समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। बाराबंकी से सहारनपुर कोल्डड्रिंक की बोतलें लाद कर जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेसवे से नीचे जाकर ग्रीन बेल्ट में पलट गया। हादसे में चालक, हेल्पर समेत पांच लोग घायल हो गए। कोल्डड्रिंक की बोतल के गत्ते बिखर गए।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना करहल गांव मानकपुर निवासी शैलेश कुमार (46) बाराबंकी से ट्रक पर कोल्डड्रिंक की बोतलें लादकर सहारनपुर जा रहे थे। उनके साथ में हेल्पर गांव का धर्मेंद्र (35), कश्मीर (42), अजय कुमार (17), विशाल (16) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास मंगलवार भोर चार बजे अचानक चालक को झपकी आ गई। इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर एमबीसीबी को तोड़ता हुआ नीचे जाकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहरसिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी ने राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और(एनसीसी) नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती, एनसीसीएल सेफ्टी वाहन मौके पर पहुंचे। घायलों का मौके पर उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें